मेरी ज़िन्दगी को संभालो कन्हैया

तर्ज – तुम्ही मेरे मंदिर

मेरी ज़िन्दगी को,
संभालो कन्हैया,
तुम्हारी ये नैया,
तुम्ही हो खिवैया……

ना दूजा कोई जो,
किनारे लगाए,
भवर दिख रहे है,
कही फ़स ना जाए,
सभी संकटो से,
तुम्ही हो बचइया,
तुम्हारी ये नैया,
तुम्ही हो खिवैया,
मेरी जिंदगी को,
संभालो कन्हैया,
तुम्हारी ये नैया,
तुम्ही हो खिवैया……

तुम्हारे भरोसे,
जिसकी हो नौका,
कभी आज तक तो,
खाया ना धोखा,
चले आओ अब तो,
बिगड़ी बनईया,
तुम्हारी ये नैया,
तुम्ही हो खिवैया,
मेरी जिंदगी को,
संभालो कन्हैया,
तुम्हारी ये नैया,
तुम्ही हो खिवैया…..

तुम्ही मेरे रक्षक,
तुम्ही देवता हो,
बिन्नू कहे तुम ही,
माता पिता हो,
तुम्ही से है यारी,
तुम्ही मेरे भैया,
तुम्हारी ये नैया,
तुम्ही हो खिवैया,
मेरी जिंदगी को,
संभालो कन्हैया,
तुम्हारी ये नैया,
तुम्ही हो खिवैया……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह