मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा है

मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा है

मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा है,
हर धुन से तुमने तो लाखों को तारा है,
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा है…

सुनते है की तुम मोहन, निर्धन की भी सुनते हो,
तेरा मित्र सुदामा था, उसको भी संवारा है,
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा है…

हर ओर ये चर्चा है, दुर्जन की भी सुनते है,
तेरा कंस जो मामा था, उसको भी उबारा है,
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा है…

दिल से जो तुझे चाहे, तक़दीर बदलते हो,
तेरी भक्त जो मीरा थी, उसको भी स्वीकारा है,
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा है…

मैं भी तेरा सेवक हूँ, मेरा भी उद्धार करो,
मेरी जीवन नैया का, तू ही एक सहारा है,
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा है…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह