आन बसो श्यामा मेरे मन मंदिर में

आन बसो श्यामा मेरे मन मंदिर में,
मंदिर में हरि मंदिर में,
आन बसो श्यामा मेरे मन मंदिर में…..

टूटा फूटा मंदिर मेरा,
उसमें भी प्रभु घोर अंधेरा,
आकर दीप जलाओ मेरे मन मंदिर में,
आन बसो श्यामा मेरे मन मंदिर में…..

इस मंदिर में बहुत लुटेरे,
जुड़ने नहीं देते सामग्री,
इनको पकड़ो आन मेरे मन मंदिर में,
आन बसो श्यामा मेरे मन मंदिर में…..

सामग्री कुछ पास नहीं है,
दासी भी गुणवान नहीं हैं,
इनकी सुनो पुकार, मेरे मन मंदिर में,
आन बसो श्यामा मेरे मन मंदिर में…..

मंदिर मंदिर मूरत तेरी,
कहीं ना दिखे प्रभु सूरत तेरी,
आकर दरस दिखाओ, मेरे मन मंदिर में,
आन बसो श्यामा मेरे मन मंदिर में…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह