मुरली वाले तेरा शुक्रिया तूने जीवन में सब कुछ दिया

मुरली वाले तेरा शुक्रिया,
तूने जीवन में सब कुछ दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सब कुछ दिया……

तूने भाग्य को मेरे संवारा,
आयी मुश्किल तो दिया सहारा,
हाथ सर पे मेरे रख दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सब कुछ दिया……

मान इज्जत है तूने बढ़ाई,
तेरी कृपा से भक्ति है पाई,
मेरा खुशियो से घर भर दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सब कुछ दिया……

मेरे पर्दा गुनाहो पे डाला,
तूने गिरते हुए को संभाला,
ओ प्यार जीवन में अब भर दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सब कुछ दिया……

दीन दुखियो की विपदा तू टाले,
नैया मझधार से तू निकाले,
डूबतों को किनारा दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सब कुछ दिया……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह