नाम है तेरा तारण हारा

नाम है तेरा तारण हारा

नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा |
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा ||

नाम है तेरा तारण हारा…

तुमनें तारे लाखोँ प्राणी, ये संतो की वाणी हैं |
तेरी छवि पर मेरे भगवन, ये दुनियाँ दीवानी है ||

भाव से तेरी पूजा रचाऊँ, जीवन में मंगल होगा |
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा ||

नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा |
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा ||

सुरवर मुनिवर जिनके चरणों में, निसदिन शीश झुकातें हैं |
जो गाते हैं प्रभु की महिमा, वो सब कुछ पा जाते हैं ||

अपने कष्ट मिटाने को तेरे, चरणोँ का वंदन होगा |
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा ||

नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा |
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा ||

मन की मुरादेँ लेकर स्वामी, तेरे चरण में आएँ हैं |
हम है बालक तेरे चरण में, तेरे ही गुण गातें हैं ||

भव से पार उतरने को तेरे, गीतों का संगम होगा |
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा ||

नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा |
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह