ओ श्याम प्यारे

ओ श्याम प्यारे ओ श्याम प्यारे,
आजा आजा तू दरस दिखा रे,
ओ श्याम प्यारे ओ श्याम प्यारे….

तेरे बिना एक पल भी मुझको चैन न आये चैन न आये,
याद तेरी इस दिल मेरे को बड़ा तड़पाये बड़ा तड़पाये,
तेरे बिना एक पल भी मुझको चैन न आये चैन न आये,
याद तेरी इस दिल मेरे को बड़ा तड़पाये बड़ा तड़पाये,
एक तू ही तो मन में बसा रे,
ओ श्याम प्यारे ओ श्याम प्यारे…..

तेरे बिना इस दुनिया में कान्हा मेरा कोई काम नहीं है,
दर दर भटका तुझको ढूंढा मुझको तो आराम नहीं है,
तेरे बिना इस दुनिया में कान्हा मेरा कोई काम नहीं है,
दर दर भटका तुझको ढूंढा मुझको तो आराम नहीं है,
मेरे नैना भी रो रो के हारे,
ओ श्याम प्यारे ओ श्याम प्यारे…..

डूब रहा हूँ भवसागर में दास तुम्हारा दास तुम्हारा,
आजा कान्हा पकड़ ले उंगली तू ही है एक तारणहारा,
डूब रहा हूँ भवसागर में दास तुम्हारा दास तुम्हारा,
आजा कान्हा पकड़ ले उंगली तू ही है एक तारणहारा,
तूने भक्तों के काज संवारे,
ओ श्याम प्यारे ओ श्याम प्यारे….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह