भोले हाथ सब तेरे

दुनिया बनाने वाले दुनिया चलाने वाले, छुप के बैठे कहाँ,
काशी मे खोजा और कैलाशा ढूँढा तुझे, देखा ये सारा जहाँ,
नैन ये तरसे मेरे दर्श करा दो इन्हे, सामने आओ ज़रा,
तुम्ही हो बंधु मेरे, तुम्ही हो सखा मेरे तुमसे सारा जहाँ…..

भोले मेरी सांस चलती है दिन ये ढलता है नाम से तेरे,
किस्मत वो ही बनती है जो तू लिखता है हाथ सब तेरे,
भोले मेरी सांस चलती है दिन ये ढलता है नाम से तेरे,
किस्मत वो ही बनती है जो तू लिखता है हाथ सब तेरे……….

कष्ट कटें है मेरे मन के तन के,
भक्ति मैं शम्भू करने लगा हूँ जब से ,
आस मे बैठा है ये दीवाना कब से,
होश सभाला तुझे जाना है जब से,
तू ही तो रजता है, तू ही तो बसता है,
आँखों को चारो दिशा तू ही तू दिखता है,
तेरी रची दुनिया मे भोले सबसे पहले तू बाद सब तेरे,
किस्मत वो बनती है जो तू लिखता है हाथ सब तेरे,
भोले मेरी सांस चलती है दिन ये ढलता है नाम से तेरे,
किस्मत वो ही बनती है जो तू लिखता है हाथ सब तेरे…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह