राधा कहने लगी अपने घनश्याम से

राधा कहने लगी अपने घनश्याम से

राधा कहने लगी अपने घनश्याम से,
तेरा मुरली बजाना गजब हो गया……

बोली माता यशोदा सुनो सांवरे,
तूने खायी है माटी दिखा मुख मुझे,
तेरा माटी का खाना तो फिर ठीक था,
खोल के मुख दिखाना गजब हो गया,
राधा कहने लगी अपने घनश्याम से,
तेरा मुरली बजाना गजब हो गया…….

ले ग्वालों की टोली चले सांवरे,
जाके गोपी के घर में घुसे सांवरे,
चोरी पकड़ी गयी मार पड़ने लगी,
तेरा माखन चुराना गजब हो गया,
राधा कहने लगी अपने घनश्याम से,
तेरा मुरली बजाना गजब हो गया…….

कल आउंगी पनिया भरण को वहां,
बस वही पे मुलाकात हो जायेगी,
चोरी पकड़ी गयी डांट पड़ने लगी,
पर पनघट पे आना गजब हो गया,
राधा कहने लगी अपने घनश्याम से,
तेरा मुरली बजाना गजब हो गया…….

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह