समझा ले अपने कान्हा को

समझा ले अपने कान्हा को री मोहे छेड़े रोज डगरिया में……

बागन में वह मुझे बुलावे,
मालिन से ठाडो बतलावे,
हस हस के मोसे नैना लड़ावे,
मेरे कर गयो घाव जीगरवा में,
समझा ले अपने कान्हा को….

जमुना तट पर मुझे बुलावे,
धोबिन से ठाडो बतलावे,
चीर चुराए कदम पर चढ़ गया,
मेरी कर गयो छेद चुनरिया में,
समझा ले अपने कान्हा को…..

मधुबन में वह मुझे बुलावे,
सखियों से ठाडो बतलावे,
ऐसो मारो झटका मेरी आई गई मोच कलाइयां में,
समझा ले अपने कान्हा को…..

गलियन में वह मुझे बुलावे,
ग्वाल बाल संग ठाडो पावे,
नाली में कंकड़ मारो मेरे लग गई कीच चुनरिया में,
समझा ले अपने कान्हा को……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह