श्याम के सिवा कहीं दिल ना लगाना

श्याम के सिवा कहीं
दिल ना लगाना,
नहीं तो पड़ेगा तुझे,
नहीं तो पड़ेगा तुझे,
आंसू बहाना,
श्याम के सिवा,
कहीं दिल ना लगाना……

जो श्याम का गुणगान किया है,
सच्चा जीवन वो ही जिया है,
सुमिरन के बल से तुझे,
सुमिरन के बल से तुझे,
मुक्ति है पाना,
श्याम के सिवा,
कहीं दिल ना लगाना……

बालापन गया आज जवां है,
बीत गया अब समय कहाँ है,
सोच समझ के,
सोच समझ के,
वक्त गंवाना,
श्याम के सिवा,
कहीं दिल ना लगाना……

आया जहाँ से वही फिर है जाना,
वहां साथ जाए ना पैसा खजाना,
पूछेगा तो क्या,
पूछेगा तो क्या,
करोगे बहाना,
श्याम के सिवा,
कहीं दिल ना लगाना……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा

संग्रह