अब तो कह दो की हम है तुम्हारे

मेरे बांके बिहारी सवारियां अब तो कह दो कि हम हैं तुम्हारे,
यूं तो दुनियां में भटका बहुत हूं, अब आया हूं दर पे तुम्हारे,
मेरे बांके बिहारी सवारियां अब तो कह दो……

जब से देखी है सूरत तुम्हारी, नैना कजरारे लट घुंघराली,
होश खो बैठे हम खुद ही अपना, कोई भाए सिवा ना तुम्हारे,
मेरे बांके बिहारी सवारियां अब तो कह दो……

जब भी तुम मीठी बंसी बजाते गोपियों के दिलो को चुराते,
कहे बंसी को सौतन ये गोपीं, हर पल रहती ये संग मे तुम्हारे,
मेरे बांके बिहारी सवारियां अब तो कह दो……

आपसे एक अर्जी है प्यारे सुन लो मेरी आंखों के तारे,
जब भी जाना हो हमको जहा से साथ रहना हमेशा हमारे,
मेरे बांके बिहारी सवारियां अब तो कह दो……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह