श्याम तेरे नाम की महिमा

श्याम तेरे नाम की महिमा, कोई जान ना पाए,
भटके हुए को तू ही श्यामा, सच्ची राह दिखाए,
श्याम तेरे नाम की महिमा……

हम मुर्ख तुम चतुर सयाने, अमृत ज्ञान के सागर,
तुम हो मालिक इस जहाँ के, हम है तेरे चाकर,
तू चाहे तो मिट्टी को भी सोना कर दिखलाये,
श्याम तेरे नाम की महिमा……

मोह माया को छोड़ के श्यामा, तेरा ध्यान लगाऊ,
आँखे बंद करू या खोलू, तेरे दर्शन पाऊ,
इतनी भक्ति देना मुझको, भटकु ना भटकाए,
श्याम तेरे नाम की महिमा……

श्याम तेरे भारत की है, इतनी और तम्मना,
जीना है चरणों में तेरे, चरणों में है मरना,
जब भी तेरा नाम मैं भूलू, प्राण वही मिट जाए,
श्याम तेरे नाम की महिमा……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

विजया एकादशी

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

विजया एकादशी
आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी

संग्रह