तेरे बन्दे हैं दर किसी और के जाया नहीं जाता

तेरे बन्दे हैं दर किसी और के,
जाया नहीं जाता,
तेरा नाम ना हो, वो तराना,
तेरा नाम ना हो, वो तराना,
गाया नहीं जाता,
तेरे बन्दे हैं दर किसी और के,
जाया नहीं जाता…….

समंदर में सितारों में,
तू कण कण के नज़ारों में,
अंधेरों में उजालों में,
फ़िज़ाओं में बहारों में,
कहाँ आऊँ ऐ मुरली मनोहर,
कहाँ आऊँ ऐ मुरली मनोहर,
आया नहीं जाता,
तेरे बन्दे हैं दर किसी और के,
जाया नहीं जाता…….

तू वेदों में तू ग्रंथों में,
फ़कीरो की अज़ानों में,
दुआओं में निगाहों में,
तरानों में आशियानों में,
जगह कौन सी है वो जिस जगह तू,
पाया नहीं जाता,
तेरे बन्दे हैं दर किसी और के,
जाया नहीं जाता…….

तुम्हीं से ये मेरी खुशियां,
ये दिन महके है चहके से,
पड़ा लहरी शरण तेरी,
तुम्हारे बिन रहे कैसे,
तू जो मिले दुआओं में असर वो,
लाया नहीं जाता,
तेरे बन्दे हैं दर किसी और के,
जाया नहीं जाता……..

तेरे बन्दे हैं दर किसी और के,
जाया नहीं जाता,
तेरा नाम ना हो, वो तराना,
तेरा नाम ना हो, वो तराना,
गाया नहीं जाता,
तेरे बन्दे हैं दर किसी और के,
जाया नहीं जाता……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह