तुम सुनो श्री भगवान

तुम सुनो श्री भगवान लगाकर ध्यान भूल मत जाना,
के तुम कलयुग में आना…..

मेरा गोकुल जैसे गाँव नही है,
यहाँ दूध दही का नाम नही है,
यहाँ मिले मोल का दूध बनाऊ उसकी खीर, खीर खा जाना,
के तुम कलयुग में आना,
तुम सुनो श्री भगवान लगाकर ध्यान भूल मत जाना……

मेरा मथुरा जैसे गाँव नही है,
यहाँ देशी घी का नाम नही है,
यहाँ मिले रिफाइंड तेल बनाऊ भोग, भोग खा जाना,
के तुम कलयुग में आना,
तुम सुनो श्री भगवान लगाकर ध्यान भूल मत जाना……

मेरा बरसाने जैसे गाँव नही है,
यहाँ राधा जैसी नार नही है,
यहाँ तरह तरह की नार हां जी हां नार भूल मत जाना,
के तुम कलयुग में आना,
तुम सुनो श्री भगवान लगाकर ध्यान भूल मत जाना…….

मैं अर्जुन जैसा भक्त नही हूँ,
मुझे गीता का कोई ज्ञान नही है,
यहाँ तरह तरह के लोग बनाते बात भूल मत जाना,
के तुम कलयुग में आना,
तुम सुनो श्री भगवान लगाकर ध्यान भूल मत जाना…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह