तूने इतना दिया बनवारी मैं तो मालामाल हो गया

तूने इतना दिया बनवारी ओ बांके बिहारी,
के मैं तो मालामाल हो गया,
मेरे मोहन सुनो मैं मालामाल हो गया….

एक मैं हूं कभी शुक्रिया ना किया,
एक तुम हो कि रहमत किए जा रहे,
तूने इतना दिया बनवारी…..

मैं हूं खता पे खता कर रहा,
एक तुम हो के माफी दिए जा रहे,
मेरे प्यारे सुनो मैं मालामाल हो गया,
मेरे मोहन सुनो मैं मालामाल हो गया…..

मैंने माना कि मैं तो गुनहगार हूं,
मैं गुनहगार हूं मैं खतावार हूं,
काम नेकी का कोई किया ही नहीं,
आप फिर भी सहारा दिए जा रहे…..

तेरी रहमत के चर्चे हुए हैं बहुत,
गम के मारे हुए खुश हुए हैं बहुत,
मेरे विश्वास को तूने ही भर दिया,
मैं तो नाचीज हूं तूने क्या कर दिया…..

मैं हूं इतना बड़ा भाग्यशाली,
हो बांके बिहारी आपने तो निहाल कर दिया,
तूने इतना दिया बनवारी ओ बांके बिहारी,
के मैं तो मालामाल हो गया…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह