मईया रानी करदो किरपा मुझपे,
रखी है उम्मीद बड़ी तुझपे,
अलख जगाई आके द्वार तेरे पे,
ममता की करदो तुम छाव मुझपे,
मईया रानी करदो किरपा मुझपे,
रखी है उम्मीद बड़ी तुझपे…….

आये तेरे दर पे थक हार के,
बेड़ा मेरा डूब रहा मईया तार दे,
हम ने तो… लगाया जीवन दाव तुझपे,
रखी है उम्मीद बड़ी तुझपे,
मईया रानी करदो किरपा मुझपे,
रखी है उम्मीद बड़ी तुझपे…….

जग का सताया जाऊ किस दर माँ,
सिवा तेरे दर के ना दर कोई माँ,
अपनों ने… किये है क्या क्या घाव मुझपे,
रखी है उम्मीद बड़ी तुझपे,
मईया रानी करदो किरपा मुझपे,
रखी है उम्मीद बड़ी तुझपे…….

तू भी मुख मोड़ेगी तो मर जाऊँगा,
रख चरणों में ‘हर्ष’ तर जाऊँगा,
बेरुखी का… कर ना वर्ताव मुझसे,
रखी है उम्मीद बड़ी तुझपे,
मईया रानी करदो किरपा मुझपे,
रखी है उम्मीद बड़ी तुझपे…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह