मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल षष्ठी

भक्तिरस – BhaktiRas

मैया तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए

Maiya Tere Charno Ki Gar Dhul Jo Mil Jae – Lyrics in Hindi

माता जी अपडेट:
पाठ

मैया तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए भजन के लिरिक्स

मैया तेरे चरणों की, अम्बे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,तकदीर बदल जाए,
मैया तेरे चरणों की….

सुनते है तेरी रेहमत,
दिन रात बरसती है,

एक बूँद जो मिल जाए, दिल की कली खिल जाए,
मैया तेरे चरणों की….

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाउँ,
उतना ही मचलता है,
मैया तेरे चरणों की….

नज़रों से गिराना ना,
चाहे लाख सज़ा देना,

नज़रों से जो गिर जाए,
मुश्किल है सम्भल पाए,
मैया तेरे चरणों की….

मैया इस जीवन में,बस एक तमन्ना है,
तुम सामने हो मेरे,मेरी जान निकल जाए,
मैया तेरे चरणों की….

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें