वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी

वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
मेरे उठे विरह की पीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥
बाजे मुरली यमुना तीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
मेरे उठे विरह की पीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥
वृन्दावन जाऊँगी नहीं फिर लौट के आऊँगी ।
मेरे उठे विरह की पीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥

श्याम सलौनी सूरत पे दीवानी हो गई ।
अब कैसे धारु धीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥
वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
मेरे उठे विरह की पीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥
छोड़ दिया मैंने भोजन पानी श्याम की याद में ।
मेरे नैनन बरसे नीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥

वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
मेरे उठे विरह की पीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥
वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
बाजे मुरली यमुना तीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥

इस दुनिया के रिश्ते नाते सब ही तोड़ दिए ।

तुझे कैसे दिखाऊं दिल चिर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥
वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
मेरे उठे विरह की पीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥
नैन लड़े मेरे गिरधर से बावरी हो गई ।
दुनिया से हो गई अंजानी सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥

वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
मेरे उठे विरह की पीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥
वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
बाजे मुरली यमुना तीर सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥

वृन्दावन जाऊँगी सखी वृन्दावन जाऊँगी ।
मेरे उठे विरह की पीर, सखी वृन्दावन जाऊँगी ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी

संग्रह