एक बार तो राधा बनकर देखो

एक बार तो राधा बनकर देखो
मेरे सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे,
राधा यूं रो रो कहे ।

क्या होते है आंसू
क्या पीड़ा होती है,
क्यूँ दर्द उठता है
क्यूँ आँखे रोती है,
एक बार आंसू तो बहाकर
देखो सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे,

एक बार तो राधा बनकर देखो,
मेरे सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे ।
जब कोई सुनेगा ना
तेरे मन के दुखड़े,
जब ताने सुन सुन कर
होंगे दिल के टुकड़े,
एक बार जरा तुम ताने सुनकर
देखो सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे,

एक बार तो राधा बनकर देखो,
मेरे सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे ।
क्या जानोगे मोहन
तुम प्रेम की भाषा,
क्या होती है आशा,
क्या होती निराशा,
एक बार जरा तुम प्रेम करके
देखो सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे,

एक बार तो राधा बनकर देखो,
मेरे सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे ।
पनघट पे मधुबन में
वो इंतजार करना,
कहे श्याम तेरे खातिर
वो घुट घुट के मरना,
एक बार किसी का इंतजार कर
देखो सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे,

एक बार तो राधा बनकर देखो,
मेरे सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे ।

एक बार तो राधा बनकर देखो
मेरे सांवरिया,
राधा यूं रो रो कहे,
राधा यूं रो रो कहे ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह