राधा नाम का जैकारा लगाओ

झूमो नाचो खुशिया मनाओ,
हम भी गाये तुम भी गाओ,
दीवानो, दीवानो, दीवानो,
श्याम नाम का जैकारा लगाओ,
राधा नाम का जैकारा लगाओ……

जिसमे श्याम की ज्योत जलाई,
सोई किस्मत उसने जगा ली,
श्याम की है शान निराली,
भर देते है झोली खाली,
हम भी मांगे तुम भी मांगो,
इसके दर पे फूल चढ़ाओ,
दीवानो, दीवानो, दीवानो,
श्याम नाम का जैकारा लगाओ…….

श्याम के चरणों में आओ,
अपनी इच्छा का फल पाओ,
अपने बिगड़े काम बनाओ,
दर पे इनके शीश झुकाओ,
सारी दुनिया पर छा जावो,
साई का झंडा लेहराओ,
दीवानो, दीवानो, दीवानो,
श्याम नाम का जैकारा लगाओ…….

श्याम मेरा अलख निरंजन,
आओ आओ करलो दर्शन,
श्याम में है वो अपनापन,
टूटे से ना टूटे बंधन,
श्याम का यु जश्न मनाओ,
भक्तो गावो ढोल बजाओ,
दीवानो, दीवानो, दीवानो,
श्याम नाम का जैकारा लगाओ…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह