राधा राधा नाम हमको प्राणों से प्यारा

राधा राधा नाम, हमको प्राणों से प्यारा -2,
मेरे जीने का सहारा है,
राधा राधा नाम,
राधा राधा नाम, हमको प्राणों से प्यारा है,
राधा राधा नाम…

राधा राधा गाऊं तो, मेरे मन के मन्दिर में,
पायल छनकाती है,
गेहबरवन की गूंजे ,बरसाने की गलियां,
सपनो में आती है,
ब्रजमण्डल की रज में -2,
मुझको मिल जाना द्वारा है,
राधा राधा नाम, हमको प्राणों से प्यारा है,
मेरे जीने का सहारा है, राधा राधा नाम…

कीर्तन ही तपस्या है, कीर्तन ही समाधि है, न पूजा और कोई,
तनमन से मै उनकी, और श्रीजी है मेरी,
ना दूजा और कोई,
मेरा तो बिन उनके-2,
इक पलभी न गुजारा है,
राधा राधा नाम हम को प्राणों से प्यारा है,
मेरे जीने का सहारा है, राधा राधा नाम…

ये नाम नही भईया, ये स्वयं किशोरी है,
जिसमें कोई भेद नही,
हरिदासी तो पगली है, तुम मानो न मानो,
कहते सब वेद है,
जरा आंख मूंद कर देख -2,
तुझको छुएगा मुरली बाला है,
राधा राधा नाम ,हमको प्राणो से प्यारा है,
मेरे जीने का सहारा है, राधा राधा नाम…

जब तक है घटने में प्राण, मैं गाती रहूंगी,
आंखों में आंसू लिए,
इक दिन वो आएगी, निश्चय ही निभाने को,
वादे जो मुझसे किए,
मुझको तो भरोसा है -2,
तूने लाखो को तारा है,
राधा राधा नाम, हम को प्राणी से प्यारा है,
मेरे जीने का सहारा है, राधा राधा नाम…

नाम परम आधार, कर देता भव से पार, मिलाए शाम से,
दिन रात रटो राधा, मिट जाए सब बाधा,
राखो रिश्ता नाम से,
फिर बहकर रस की धार -2,
देखो मिलता नजारा है,
राधा राधा नाम हमको, प्राणी से प्यारा है,
मेरे जीने का सहारा है राधा राधा नाम…

राधा राधा नाम हमको, प्राणों से प्यारा है,
राधा राधा नाम,
मेरे जीन का सहारा है, राधा राधा नाम…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह