राधे राधे जपा करो

राधे राधे जपा करो,
कृष्ण नाम रस पिया करो,
राधे राधे जपा करों,
कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

राधा देगी तुमको शक्ति,
मिलेगी तुमको कृष्ण की भक्ति,
मिलेगी तुमको कृष्ण की भक्ति,
राधे, कृपा दृष्टि बरसाया करो,
राधे राधे जपा करों,
कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

राधा रानी है महारानी,
महिमा उनकी सब जग जानी,
महिमा उनकी सब जग जानी,
राधे, चरणों में प्रीती किया करो,
राधे राधे जपा करों,
कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

भोली भाली सीधी सादी,
वो है सबसे न्यारी न्यारी,
वो है सबसे न्यारी न्यारी,
राधे, चरणों में शीश झुकाया करो,
राधे राधे जपा करों,
कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

राधे जू मैं शरण तिहारी,
तुम्हरी कृपा से मिले बिहारी,
तुम्हरी कृपा से मिले बिहारी,
राधे, राधे शरण में जाया करो,
राधे राधे जपा करों,
कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

ब्रज मंडल में गूंज है राधे,
कृष्ण की वो है प्राण आराधे,
कृष्ण की वो है प्राण आराधे,
ऐसी, युगल छवि पे बलि जाया करो,
राधे राधे जपा करों,
कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

राधे राधे जपा करो,
कृष्ण नाम रस पिया करो,
राधे राधे जपा करों,
कृष्ण नाम रस पिया करो ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह