सांवरे को दिल में बसा के तो देखो

सांवरे को दिल में बसा के तो देखो

सांवरे को दिल में बसा के तो देखो

दुनिया से मन को हटा के देखो||

बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी

इक बार वृन्दावन आ करके तो देखो

बांके बिहारी भक्तों के दिलदार

सदा लुटाते हैं कृपा के भण्डार

मीरा ने जैसे गिरिधर की पाया

प्याला ज़हर का अमृत बनाया||

मीरा सी हस्ती मिटा कर तो देखो

इक बार वृन्दावन आ कर के देखो

कोई तन दुखी कोई मन दुखी

कोई धन बिन रहे उदास||

थोड़े थोड़े सब दुखी,

सुखी राम के दास

तेरी पल में झोली वो भर देगा

दुःख दर्द जिंदगी के वो हर लेगा||

चौखट पे दामन फैला कर तो देखो

बस, इक बार वृन्दावन आ कर तो देखो

‘चित्र विचित्र’ का तो बस यही कहना

प्रभु चरणो से कही दूर नहीं रहना||

जिंदगी यह बंदगी में मिटा कर तो देखो

इक बार वृन्दावन आ कर के देखो

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह