तर्ज : देना हो तो दीजिये जनम जनम का साथ

हे पितरेश्वर आपको, प्रणवत बारम्बार,
कर दो किरपा हो जाये, जीवन बगियां गुलजार ॥

कुल नायक हो आप हमारे, हरपल संग हमारे हो,
विपदा के घिर आये बादल, आप ही एक सहारे हो,
करो दुःखड़े दूर हमारे-2, हो खुशियों की बौछार,
हे पितरेश्वर…

हर संकट में नाम आपका, बल बुद्धि का दाता है,
मन का यह विश्वास अटल, हर कारज सफल बनाता है,
नहीं टूटे आस हमारी -2, हमको तेरा आधार,
हे पितरेश्वर….

रटता रहूँ मैं नाम आपका, कृपा बनाये ही रखना,
राह भूल ना जाऊँ तेरी, ज्योत जगाये ही रखना,
“राजू” है दास तुम्हारा -2, तुम ही हो प्राणाधार,
हे पितरेश्वर….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ

संग्रह