भक्ति का रस तू पिला दे हमको

भक्ति का रस तू पिला दे हमको, मस्ती का रंग चढ़ा दे,
श्री चरणों में नमन करें माँ, आ कर तेरे आंगन में,
डूब जाएं भक्ति के रंग में, झूमें तेरे आंगन में,
भक्ति का रस तू पिला दे हमको……

रंग हो गुलाब और अबीर उसमें डाला,
चुनरी जैसा लाल और किनारी गोटे वाला,
मईया भक्तों को रंग दे ऐसे रंग में,
भक्ति का, भक्ति का, भक्ति का रस तू पिला दे हमको,
मस्ती का रंग चढ़ा दे,
भक्ति का रस तू पिला दे हमको…….

ऐसा रंग चढ़े मैया जो रंग कभी ना छूटे,
खुशियों के रंगों की मैया तार कभी ना टूटे,
मैया भक्तों को रंग दे ऐसे रंग में,
भक्ति का रस तू पिला दे हमको,
मस्ती का रंग चढ़ा दे माँ,
भक्ति का रस तू पिला दे हमको……

माँ तेरे दरबार की किरपा सारे जग पर बरसे,
होली के पावन रंगों से सबका जीवन चमके,
मैया भक्तों को रंग दे ऐसे रंग में,
भक्ति का रस तू पिला दे हमको,
मस्ती का रंग चढ़ा दे माँ,
भक्ति का रस तू पिला दे हमको…….

ऐसी होरी रचे तेरे दरबार में ओ मईया,
वृंदावन से दौड़े दौड़े आयें कृष्ण कन्हैया,
मईया खेलें रास कन्हैया माँ तेरे आंगन में,
मईया नाचें ता ता थइया माँ तेरे आंगन में,
मईया नाचे बंसी बजईया माँ तेरे आंगन में,
सभी झूमें नाचें गायें माँ तेरे आंगन में,
हो बाजे ढोलक झांज मजीरा माँ तेरे आंगन में,
भक्ति का रस तू पिला दे हमको……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह