भावना की भूखी है माँ

भावना की भूखी है माँ और भावना ही एक सार है,
भावना से जो माँ को भजे उसका तो बेड़ा पार है,
भावना की भूखी है माँ…….

अन धन और वस्त्र आभूषण कुछ ना माँ को चाहिए,
आप हो जाये माँ का,
आप हो जाये माँ का पूर्ण ये सत्कार है,
भावना की भूखी है माँ……

भाव बिना सुना पुकारे तो माँ सुनती नही,
भावना की एक विनती,
भावना की एक विनती करती माँ को लाचार है,
भावना की भूखी है माँ……

भाव बिना सब कुछ दे डाले तो माँ लेती नही,
भावना से एक पुष्प भी,
भावना से एक पुष्प भी भेंट माँ को स्वीकार है,
भावना की भूखी है माँ……

जो भी भक्ति भाव रखकर लेते है माँ की शरण,
माँ के और उसके दिल का,
माँ के और उसके दिल का रहता एक सार है,
भावना की भूखी है माँ…….

बांध लेते माँ को भक्त प्रेम की जंजीर से,
तभी तो इस भूमि पर,
तभी तो इस भूमि पर होता माँ का अवतार है,
भावना की भूखी है माँ……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह