ओ दर छोड़ के जाउंगा ना मैया कभी तो नैया पार करोगी,
ओ दर छोड़ के जाऊंगा ना मैया कभी तो नैया पार करोगी…….

जैसे औरों के किये हैं दुख दूर मां,
आस पूरी होगी मेरी भी जरूर मां,
जैसे औरों के किये हैं दुख दूर मां,
आस पूरी होगी मेरी भी जरूर मां,
हो मेरे सपने भी,,
हो मेरे सपने भी होके दयालु मां तुम्ही सच करोगी,
ओ दर छोड़ के जाऊंगा ना मैया……

जो भी लेना मैंने लेना तेरे द्वार से,
तेरे होते क्यों मैं मांगू संसार से,
जो भी लेना मैंने लेना तेरे द्वार से,
तेरे होते क्यों मैं मांगू संसार से,
हो जब किसी दिन,,
हो जब किसी दिन रहम तुझे आया, निराला उपकार करोगी,
ओ दर छोड़ के जाऊंगा ना मैया……

दूर भक्तों से मैया रह ना पाओगी,
आज दुखी हो तो कल मान जाओगी,
दूर भक्तों से मैया रह ना पाओगी,
आज दुखी हो तो कल मान जाओगी,
हो सारी रहमतों,,
हो सारी रहमतों को मौज में आके मां मुझपे निसार करोगी,
ओ दर छोड़ के जाऊंगा ना मैया……

काम होता है सवाली का पुकारना,
काम तेरा है मां किस्मतें संवारना,
काम होता है सवाली का पुकारना,
काम तेरा है मां किस्मतें संवारना,
हो मैंने जिद कर,,
हो मैंने जिद कर झोली जो पसारी तो कैसे इंकार करोगी,
ओ दर छोड़ के जाऊंगा ना मैया……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह