जगदम्बे का नाम जपो

नाम की माला जिसने फेरी उसके भाग सवंरते है,
नाम मे इतनी शक्ती है पत्थर पानी तैरते है,
नाम जपो जी नाम जपो जगदम्बे का,
नाम जपो सुखकरनी का, नाम जपो दुखहरनी का,
नाम दीवानी मीरा पी गई विष का प्याला,
जैसे नाम खुमारी ने ध्यानु को अमर कर डाला था,
जैसे दवा पीयो रोग मिटाने के लिऐ,
वैसे नाम जपो मैया का सुख पाने के लिए,
नाम जपो जी नाम जपो जगदम्बे का नाम जपो,
नाम जपो सुखकरनी का, नाम जपो दुखहरनी का,
नाम जपो जी नाम जपो जगदम्बे का नाम जपो…….

नाम जपा प्रहलाद ने तो नर सिहं का अवतार हुआ,
प्रभु के हाथों पापी हिरणाकश्यप का उद्धार हुआ,
नाम के खातिर ध्रुव भक्त ने सब सुखो को छोड़ा था,
हुआ दीवाना प्रभु नाम का हरि से नाता जोड़ा था,
जैसे जिन्दगी जीयो हसँने हसाँने के लिए,
वैसे नाम जपो सुख पाने के लिए,
नाम जपो मैया को रिझाने के लिए,
नाम जपो जी नाम जपो जगदम्बे का,
नाम जपो सुखकरनी का, नाम जपो दुखहरनी का,
नाम जपो जी नाम जपो जगदम्बे का नाम जपो……

नाम जपा था धने भक्त ने शालीग्राम को पूजा था,
उसके जैसा नाम दीवाना ओर न कोई दुखा था,
नाम जपो जी नाम जपो जगदम्बे का,
नाम जपो सुखकरनी का, नाम जपो दुखहरनी का,
तू चचंल जय माँ जीवन सफल बना,
नाम की शक्ति अपने अन्दर छिपा,
जैसे पानी पीयो प्यास बुझाने के लिए,
वैसे नाम जपो मैया को मनाने के लिए,
नाम जपो जी नाम जपो जगदम्बे का,
नाम जपो सुखकरनी का, नाम जपो दुखहरनी का,
नाम जपो जी नाम जपो जगदम्बे का नाम जपो…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह