देखूं जहाँ जहाँ मैं तू ही तू है माँ

देखूं जहाँ जहाँ मैं, इक तेरा ध्यान आये,
जाऊं जहाँ जहाँ मैं, इक तू ही नज़र आये,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ,
हर शै में तू है समाई, ये सृष्टि तुमने रचाई,
क्या करूँ तुम्हारी बढ़ाई, सब पर किरपा बरसाई,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ…..

रिपुदल मर्दिनी, पाप संहर्णि, देव करें तेरी पूजा,
देव करें तेरी पूजा देव करें तेरी पूजा,
हर संकट को हरनेवाली, तुझसा नहीं की कोई दूजा,
तुझसा नहीं कोई दूजा तुझसा नहीं कोई दूजा,
सदा सहाई और ना कोई , सदा सहाई और ना कोई,
हर पल, हर क्षण क्षण में,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ…..

तू जिसको भी चाहे, वो भवसागर से तर जाये,
वो भवसागर से तर जाये, वो भवसागर से तर जाये,
ना कोई उसको चिन्ता, जो तेरी शरण में आये,
जो तेरी शरण में आये, जो तेरी शरण में आये,
वो तर जाये, तुम्हें बसा ले,
वो तर जाये, तुम्हें बसा ले,
जो अपने तन मन में,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ…..

तुझको कहां कहां ढूँढेँ माँ भक्त तेरे इस जग में,
माँ भक्त तेरे इस जग में, माँ भक्त तेरे इस जग में,
तू जिसको चाहे वो देखे तुझको अपने मन में,
वो देखे तुझको अपने मन में, देखे तुझको अपने मन में,
तुम्हीं समाई हो नभ में, माँ तुम्हीं समाई हो नभ में,
और धरती के कण कण में,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ,
तू ही तू है तू ही तू है तू ही तू है माँ…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी

संग्रह