जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले,
तेरी ज्योत जगाकर मैया मन का फूल खिले,
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले……

जब मै खोलू अखिया अपनी तब हो दर्शन तेरा,
तेरी मूरत देख के मैया सच हो सपना मेरा,
पड़ी रहू दिन रात भवानी ममता की छाव तले,
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले…..

सात रंग की ज्योति वाला जग में नूर निराला,
कही दिखे तू छोटे रुप में कही दिखे तू ज्वाला,
तू जिसको वर देती भवानी टला नही टले,
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले…….

जब आव्हान करू मै तेरा दरश मुझे दिखलाना,
इस बालक भक्त के सब दुःख दर्द मिटाना,
सुबह श्याम मै नाम तेरा तेरा ही नाम जपु,
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह