कोठे ऊपर कोठड़ी मैया का भवन सजा दूँगी

कोठे ऊपर कोठड़ी मैया का भवन सजा दूँगी

कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !

कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !
कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !!

जो मेरी मैया टिका माँगे, बिंदी और लगा दूँगी,
जब मेरी मैया पैहन के निकलै, जयकारा लगा दूंगी !
कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !!

जो मेरी मैया कुंडल माँगे, नथनी भी पैहना दूंगी,
जो मेरी मैया पैहन के निकलै, जयकारा लगा दूंगी !
कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !!

जो मेरी मैया पैंडल माँगे, माला भी पैहना दूंगी,
जो मेरी मैया पैहन के निकलै, जयकारा लगा दूंगी !
कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !!

जो मेरी मैया चूड़ी माँगे, मेहंदी भी लगवा दूंगी,
जो मेरी मैया पैहर के निकलै, जयकारा लगा दूंगी !
कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !!

जो मेरी मैया चोला माँगे, चुनर भी ओढ़ा दूंगी,
जब मेरी मैया ओढ़ के निकले, जयकारा लगा दूंगी !
कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !!

जो मेरी मैया पायल माँगे, बिछुए भी मँगा दूंगी,
जो मेरी मैया पैहर के निकलै, जयकारा लगा दूंगी !
कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !!

जो मेरी हलवा मांगे, पूरी भी बना दूंगी,
जब मेरी मैया भोग लगाए, जयकारा लगा दूंगी !
कोठे ऊपर कोठड़ी, मैया का भवन सजा दूँगी !!

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली

संग्रह