लेके पूजा की थाली

ले के पूजा की थाली,
ज्योत मन की जगा ली,
तेरी आरती उतारूँ, भोली माँ |
तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु, भोली माँ ||

ओ ओ माँ …ओ माँ …

धूल तेरे चरणों की ले कर,
माथे तिलक लगाया |
यही कामना लेकर मैया,
द्वारे तेरे मैं आया |
रहूँ मैं तेरा हो के,
तेरी सेवा में खो के,
सारा जीवन गुजारूं, भोली माँ ||

तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु, भोली माँ ||

सफल हुआ यह जनम के मैं था,
जन्मो से कंगाल |
तुने भक्ति का धन देके,
कर दिया मालोमाल |
रहे जब तक यह प्राण,
करूँ तेरा ही ध्यान,
नाम तेरा पुकारूं, भोली माँ ||

तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु, भोली माँ ||

ओ ओ माँ …ओ माँ …

ले के पूजा की थाली,
ज्योत मन की जगाली,
तेरी आरती उतारूँ, भोली माँ |
तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु, भोली माँ ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस

संग्रह