मां बाला सुन्दरी दया करो

दया करो मां दया करो, बाला सुन्दरी दया करो,
नाव पड़ी मझधार है मेरी अब तो भव से पार करो….

विपदा ने मुझे घेर लिया है सब ने ही मुंह फेर लिया है,
छाया है घनघोर अंधेरा मैने तुम को टेर लिया है,
कहलाती हो मेहरा वाली अब तो मुझ पर मेहर करो,
दया करो मां दया करो बाला सुन्दरी दया करो….

सेवक हूं नादान में तेरी बगिया का ही फूल हू मैया,
जो भी हूं में जैसा भी हूं तेरे चरण की धूल हूं मैया,
देखो ना अब गुण मेरा भवानी अब तो सर पे हाथ धरो,
दया करो मां दया करो बाला सुन्दरी दया करो…..

नाम तुम्हारा है महामाया माया अजब निराली है,
त्रिलोकपुर में धाम है तेरा सब की तू रखवाली है,
सिंगला भी है बालक तेरा यूं ना चरण से दूर करो,
दया करो मां दया करो बाला सुन्दरी दया करो…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह