मैं किस विधि दर्शन पाऊं मैया बैठी रे पहाड़ों में,
यहां घोड़ा चले ना गाड़ी मै कैसे आऊं रे पहाड़ों में,
मैं किस विधि दर्शन पाऊं…..

मेरे हाथ में लोटा गंगाजल,, हे मैया,
मैं किस विधि तुम्हें नहवाऊ, की मैया बैठी रे पहाड़ों में,
मैं किस विधि दर्शन पाऊं…..

मेरा हाथ में डलिया फूलों की,, हे मैया,
मैं किस विधि हार चढ़ाऊं, की मैया बैठी है पहाड़ों में,
मैं किस विधि दर्शन पाऊं…..

मेरे हाथ कटोरी केसर की,, हे मैया,
मैं किस विधि तिलक लगाऊं, की मैया बैठी है पहाड़ों में,
मैं किस विधि दर्शन पाऊं…..

मेरा हाथ में थाली मेवा की,, हे मैया,
मैं किस विधि भोग लगाऊ, की मैया बैठी है पहाड़ों में,
मैं किस विधि दर्शन पाऊं…..

मेरे हाथ चुनरिया गोटे की,, हे मैया,
मैं किसी विधि तुम्हें औड़ाऊ, की मैया बैठी है पहाड़ों में,
मैं किस विधि दर्शन पाऊं…..

मेरे हाथ में ढोलक मंझरिया, हे मैया,
मैं किसी विधि भजन सुनाऊ, की मैया बैठी है पहाड़ों में,
मैं किस विधि दर्शन पाऊं…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह