मैया जी तेरा प्यार चाहिए,
प्यार चाहिए तेरा दीदार चाहिए….

मैया जी के सिर पे मुकुट सजाएंगे,
माथे तिलक और बिंदिया लगाएंगे,
गले मे हीरा वाला हार चाहिए,
मैया जी तेरा प्यार……

तेरा दर है अनोखा कभी मिलता ना धोखा,
तेरे नाम वाला मंतर, मैया सबसे चोखा,
लाल लाल चुनड़ी गोटे दार चाहिए,
मैया जी तेरा प्यार…..

चमेली गुलाब जूही चंपा सजाऊंगा,
छोटी छोटी कलीयां मैं लेके आऊंगा,
सुंदर सुंदर फूलों का हार चाहिए,
मैया जी तेरा प्यार…….

आवो कभी घर मेरे बालक पुकारता,
कब आवे मैया मेरी रस्ता निहारता,
भजनों की प्यासा को भंडार चाहिए,
मइया जी तेरा प्यार……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह