आपने तो सब सुख दिए हैं मैया,
ना आपसे कोई गिला है,
दुख जो भी मुझको मिले हैं,
सब कर्मों का मेरे सिला है,
संसार में जो हूँ आया ,
माँ सब आपकी है माया….

मैंने जो कुछ भी है पाया,
सब आपसे ही तो पाया,
मुझ से बेटे पर भी आपने,
मैया सारी खुशियाँ लुटा दी,
बदकिस्मती से जो बदा था,
वो बद की हद मिटा दी,
चुनकर मैया आपने काँटे,
मेरी राह फूलों से भर दी,
मैया लुटा कर आपने ममता,
कृपा राजीव पर कर दी,
आपकी दया से ही तो,
मेरी जीवन अब तक चला है,
दुख जो भी मुझको मिले हैं,
सब कर्मों का मेरे सिला है,
आपने तो सब सुख दिए हैं मैया,
ना आपसे कोई गिला है…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह