तेरे दर पे आना मैया मेरा काम है

तेरे दर पे आना ओ मैया,
मेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना,
ओ मैया तेरा काम है,
तेरे दर पे आना…….

मेरे मन को तो मंदिर बना लिया,
मंदिर बना लिया, मंदिर बना लिया,
उसमे आसन लगाना,
ओ मैया तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना,
ओ मैया तेरा काम है……

मैंने दीपक में बाती लगा दी,
बाती लगा दी मैया बाती लगा दी,
उसमें ज्योत जगाना,
ओ मैया तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना,
ओ मैया तेरा काम है……

मैंने चरणों में सर को झुका लिया,
सर को झुका लिया, सर को झुका लिया,
सर पे हाथ टिकाना,
ओ मैया तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना,
ओ मैया तेरा काम है……

बुरे कर्मों से मैंने कांटे बिछा लिए,
कांटे बिछा लिए, कांटे बिछा लिए,
इन काँटों से बचाना,
ओ मैया तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना,
ओ मैया तेरा काम है……

झोली फैला दी मैंने, मैया तेरे नाम की,
मैया तेरे नाम की, ओ मैया तेरे नाम की
दान भक्ति का देना,
ओ मैया तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना,
ओ मैया तेरा काम है……

मैंने तुझको माँ, अपना बना लिया,
अपना बना लिया, माँ अपना बना लिया,
मुझको अपना बनाना,
ओ मैया तेरा काम है,
मेरी बिगड़ी बनाना,
ओ मैया तेरा काम है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह