हमारे साथ श्री रघुनाथ तो, किस बात की चिंता,
शरण में रख दिया जब माथ तो, किस बात की चिंता ||

किया करते हो तुम दिन रात क्यों, बिन बात की चिंता..(x2)
तेरे स्वामी को रहती है, तेरी हर बात की चिंता..(x2)
हमारें साथ श्री रघुनाथ तो, किस बात की चिंता ||

ना खाने की ना पीने की, ना मरने की ना जीने की..(x2)
रहे हर स्वास पर भगवान के, प्रिय नाम की चिंता..(x2)
हमारें साथ श्री रघुनाथ तो, किस बात की चिंता ||

विभिषण को अभय वर दे किया, लंकेश पल भर में..(x2)
उन्ही का कर रहे गुणगान तो, किस बात की चिंता..(x2)
हमारें साथ श्री रघुनाथ तो, किस बात की चिंता ||

हुई ब्रजेश पर किरपा, बनाया दास प्रभु अपना..(x2)
उन्ही के हाथ में अब हाथ तो, किस बात की चिंता..(x2)
हमारें साथ श्री रघुनाथ तो, किस बात की चिंता ||

हमारे साथ श्री रघुनाथ तो, किस बात की चिंता,
शरण में रख दिया जब माथ तो,किस बात की चिंता ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह