जब सिर पर तेरा हाथ राम मैं क्यों डोलू,
जब मिल गया तेरा साथ राम मैं क्यों डोलू,

ये नैया राम हवाले है,
पग पग पर आप संभालें है,
मेरी टेक एक रघुनाथ नाथ, मैं क्यों डोलू,
जब सिर पर ….

तू रहबर है तो किस का डर है,
पग पग पर स्वामी ईश्वर है,
मेरी बिगड़ी बना दो बात, नाथ मैं क्यों डोलू…

पंहुचा दे कभी किसी तट पर,
जीवन घट पर या मरघट पर,
सब ओर तेरा है साथ, नाथ मैं क्यों डोलू…

जग रूठा हो तो रुठन दे,
पर अपनी तार ना टूटन दे,
निर्दोष तुम ही पितु-मात, नाथ मैं क्यों डोलू…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी

संग्रह