जिन पर कृपा राम करें

जिन पर कृपा राम करें

राम नाम आधार जिन्हें
राम नाम आधार जिन्हें
वो जल में राह बनाते हैं

जिन पर कृपा राम करें
वो पत्थर भी तिर जाते हैं
जिन पर कृपा राम करें
वो पत्थर भी तिर जाते हैं

लक्ष्य रामजी सिद्धि रामजी
राम ही राह बनाई
राम ही राह बनाई

राम कर्म हैं राम ही कर्ता
राम की सकल बड़ाई
राम की सकल बड़ाई

राम काम करने वालों में
राम की शक्ति समाई
पृथक पृथक नामों से
सारे काम करें रघुराई

भक्त परायण निज भक्तो को
सारा श्रेय दिलाते है
जिन पर कृपा राम करें
वो पत्थर भी तिर जाते हैं

घट घट बसके आप ही
अपना नाम रटा देते हैं

नाम रटा देते हैं
हर कारज में निज
भक्तो का हाथ बटा देते है
हाथ बटा देते है

बाधाओं के सारे पत्थर
राम हटा देते है
अपने ऊपर लेकर उनका
भार घटा देते है

पत्थर क्या प्रभु तीन लोक का
पत्थर क्या प्रभु तीन लोक का
सारा भार उठाते हैं
जिन पर कृपा राम करें
वो पत्थर भी तिर जाते हैं

जिन पर कृपा राम करें
वो पत्थर भी तिर जाते हैं
जिन पर कृपा राम करें
वो पत्थर भी तिर जाते हैं
जिन पर कृपा राम करें
वो पत्थर भी तिर जाते हैं

Author: रविंद्र जैन जी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह