महिमा तेरी कैसे मैं कहूँ रामजी

महिमा तेरी कैसे मैं कहूँ रामजी

भव-दुख-भंजन परम सहायक ।
राम-नाम हरदम सुख-दायक ।।

महिमा तेरी कैसे मैं कहूँ रामजी,
ओ मेरे राम जी, तुम हो अपार जी ।
गुणगान तेरा किस तरह करूँ रामजी,
ओ मेरे राम जी, तुम हो अपार जी ।।

राम नाम कहने ही से दुक्ख कट जाते हैं,
राम नाम जपने वाले सुक्ख सब पाते हैं ।
राम से बड़ा है कहते नाम तेरा रामजी,
स्वर्ग से भी प्यारा लागे धाम तेरा रामजी ।।

नाम ही तेरा जपता फिरूँ रामजी ।
ओ मेरे राम जी, तुम हो अपार जी ।।

ज़िन्दगी है जीनी कैसे तुमने ही सिखाया है,
मूल मंत्र ज़िन्दगी का तुमसे ही तो पाया है ।
रास्ता दिखाया तुमने सत्य धर्म प्रेम का,
तुमसा न होगा कोई इस जगत में दूसरा ।।

दूसरी तेरी क्या मिसाल दूँ रामजी ।
ओ मेरे राम जी, तुम हो अपार जी ।।

Author: रविंद्र जैन जी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह