राम नाम से जगमग है

राम नाम से जगमग है

वो कितने धनवान धनी
जो राम के दर्शन पाते है
वो कितने धनवान धनी
जो राम के दर्शन पाते है

हाँ सीता के राम रमैया नैया पार लगते हैं
नाम से तेरे काम हो मेरा
हो जीवन से दूर अँधेरा
हो मैं हूँ तुमसे तुमसे जग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है

पड़े चरण तेरे मेरे घर घर
चारों धाम सा जगमग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है
राम नाम से जगमग है जगमग है

कौशल्या की ममता भी तो
राम नाम पर बरसो रोयी
कौशल्या की ममता भी तो
राम नाम पर बरसो रोयी
चौदह बरस जो जागी रातें
उस ममता की आँख ना सोयी
रघुकुल रीत सदा चली आयी
प्राण जायी पर वचन ना जायी
मैं हूँ तुमसे तुमसे जग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है

पड़े चरण तेरे मेरे घर घर
चारों धाम सा जगमग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है
राम नाम से जगमग है

सबरी खिलायी बैर मन से
अहिल्या तर गई प्रभु चरण से
ओ सबरी खिलायी बैर मन से
अहिल्या तर गई प्रभु चरण से
तुलसीदास अमर पद गाये
वाल्मिकी हरि कथा सुनायें
मैं हूँ तुमसे तुमसे जग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है

पड़े चरण तेरे मेरे घर घर
चारों धाम सा जगमग है
मेरे घर का कोना कोना
राम नाम से जगमग है
राम नाम से जगमग है जगमग है
राम नाम से जगमग है जगमग है

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह