दानी बड़ा ये भोलेनाथ

दानी बड़ा ये भोलेनाथ

दानी बड़ा ये भोलेनाथ,
पूरी करे मन की मुराद,
देख ले माँग के माँग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा…

दिन दयालु कहे इसको जमाना,
काम है इसका किस्मत जगाना,
भोले के दर पे जिसने अर्जी लगाई है,
हाथो ही हाथ हुई उसकी सुनाई है,
देख ले माँग के माँग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा.
दानी बड़ा ये भोलेनाथ…

देवो का देव तीनो लोको का स्वामी,
देखि दातारि हुई दुनिया दीवानी,
राजा बनाये पल भर में भिखारी को,
करते निहाल भोले अपने पुजारी को,
देख ले माँग के माँग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा,
दानी बड़ा ये भोलेनाथ…

भोला भाला है दिल इसका बड़ा है,
देखे कभी ना कौन लेने खड़ा है,
रावण को सोने की लंका दे डाली,
सोनू लौटाया नहीं किसी को भी खाली,
देख ले माँग के माँग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा…

दानी बड़ा ये भोलेनाथ,
पूरी करे मन की मुराद,
देख ले माँग के माँग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह