जय रुद्रदेव महादेव

जय रुद्रदेव महादेव

जय शिव शंकर जय गंगाधर करूणाकरकरतार हरे ,
जय कैलाशी जय अविनाशी सुखराशी सुखसार हरे ।
जय शशिशेखर जय डमरूधर जय-जय प्रेमा गार हरे ,
जय त्रिपुरारी जय मदहारी अमित अनन्त अपार हरे ।
निर्गुण जय जय सगुन अना में निराकार साकार हरे ,
पारवती पति हर हर शंभू पाहि – पाहि दातार हरे ।
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..

जय मनभावन जय अतिपावन सोम्यन सावन शिव शंभू ,
विपद विदारण अधम उबारण सत्य सनातन शिव शंभू ।
वदन कदन कर पाप हरण हर चरण मनन धन शिव शंभू ,
जय भवकरक हराक तारक पादक दारक शिव शंभू ।
पार लगा दो भव सागर से बन कर करनधार हरे ,
पारवती पति हर हर शंभू पाहि – पाहि दातार हरे ।
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..

जय रामेश्वर जय नागेश्वर वैद्यनाथ केदार हरे ,
मलिकार्जुनम सोमनाथ जय महाकाल ओमकार हरे ।
त्र्यम्केश्वर जय घुश्मेश्वर भीमेश्वर जगतार हरे ,
काशीपति श्री विश्वनाथ जय मंगलमय अधहार हरे ।
नीलकंठ जय भूतनाथ जय मृत्युंजय अविकार हरे ,
पारवती पति हर हर शंभू पाहि – पाहि दातार हरे ।
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..
जय रुद्रदेव महादेव देवों के देव महादेव…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह