मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले

मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले….

मेरे हाथ में लोटा गंगाजल ओ भोले,
मैं किस विधि तुम्हें धुलाऊं के कांधे कावड़ है ओ भोले,
मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले….

मेरे हाथ कटोरी चंदन की ओ भोले,
मैं किस विधि तिलक लगाऊं के कावड़ कांधे पर ओ भोले,
मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले….

मेरे हाथ छाबड़िया फूलों की ओ भोले,
मैं किस विधि हार पहनाऊ के कावड़ कांधे पे ओ भोले,
मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले….

मेरे हाथ कटोरा खीर का ओ भोले,
मैं किसी बिधी भोग लगाऊ के कांधे कावड़ है ओ भोले,
मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले….

मेरे हाथ पितांबर लाई हूं ओ भोले,
मैं किसी बिधी तुम्हें उढाऊं के कांधे कांवर है ओ भोले,
मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले….

मेरे हाथ धतूरा बेल पाती ओ भोले,
मैं किसी बिधी तुम्हें चढ़ाऊं के कांधे कांवर है ओ भोले,
मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले….

मेरे हाथ में ढोलक चिमटा है ओ भोले,
मैं किसी बिधी भजन सुनाऊं के कांधे कावड़ है ओ भोले,
मैं किस बिधि तुम्हें मनाऊं कावड़ ले आई ओ भोले….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ

संग्रह