मेरे बाबा मेरे महाकाल

देवों के महादेव है,कालों के ये काल,
दुनिया की बुरी नजरों से,रखते मेरा ख्याल,
दुनिया की बुरी नजरों से,रखते मेरा ख्याल,
मेरे बाबा मेरे भोले,मेरे महाकाल।

विनती यही है बाबा,कृपा बनाए रखना,
मतलब की है यह दुनिया,यहां कोई नहीं अपना,
माता पिता तुम ही हो,मैं हूं तुम्हारा लाल,
मुझको गले लगा कर,रखना मेरा ख्याल,
मेरे बाबा मेरे भोले,. मेरे महाकाल,

झूठी है सारी दुनिया,सच्चा है तेरा द्वारा,
तेरे सिवा ए बाबा,कोई नहीं हमारा,
आए जो कोई संकट,तो देना उसे टाल,
पल पल गिराती दुनिया,बस लेना तू संभाल,
मेरे बाबा मेरे भोले,
मेरे महाकाल।

तुमने दिया है जीवन तुमने दी जिंदगानी
तुमसे जुड़ी हुई है मेरी ये सब कहानी
दर्शन को तेरे बाबा तरसे ये तेरा लाल
स्वामी हो सारे जग के शम्बू बड़े दयाल
मेरे बाबा मेरे भोले
मेरे महाकाल

Author: सनी अलबेला

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह