पार करो मेरा बेड़ा भव से हे शिव शंकर कैलाशी

तर्ज – फूल तुम्हे भेजा है खत में

पार करो मेरा बेड़ा भव से,
हे शिव शंकर कैलाशी,
आस लगाए दर पे खड़ी हूँ,
तेरे चरणों की दासी,
पार करो मेरा बेडा भव से,
हे शिव शंकर कैलाशी…..

पार करो मेरा बेड़ा भव से,
हे शिव शंकर कैलाशी,
तीनो लोक में नाम तुम्हारा,
स्वामी तुम घट घट वासी,
पार करो मेरा बेड़ा भव से,
हे शिव शंकर कैलाशी…….

सबकी तुने बिगड़ी बनाई,
मुझसे क्यों मुख फेर लिया,
जो भी आया तेरे द्वारे,
भर उसका भंडार दिया,
बाँट के अमृत सारे जग को,
तूने बाबा जहर पिया,
आके संभालो हे दुःख भंजन,
मुझको दुखो ने घेर लिया,
पार करो मेरा बेड़ा भव से,
हे शिव शंकर कैलाशी……

सुनलो मेरी करुण कहानी,
भर भर नैन मेरे आये,
तेरे द्वारे रोऊ बाबा,
तू करुणाकर कहलाये,
तेरी दया के सागर से,
कुछ बुँदे मुझको मिल जाये,
सच कहती हूँ जीवन रूपी,
चमन मेरा भी खिल जाये,
पार करो मेरा बेड़ा भव से,
हे शिव शंकर कैलाशी……

पार करो मेरा बेड़ा भव से,
हे शिव शंकर कैलाशी,
आस लगाए दर पे खड़ी हूँ,
तेरे चरणों की दासी,
तीनो लोक में नाम तुम्हारा,
स्वामी तुम घट घट वासी,
पार करो मेरा बेड़ा भव से,
हे शिव शंकर कैलाशी……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह