शिव का नाम सदा सुखदाई

तर्ज – कस्मे वादे प्यार वफ़ा सब

शिव का नाम सदा सुखदाई,
जपले हरी ॐ नमः शिवाय,
जपले इसमें नफा है तेरा,
तेरे दुःख दारिद्र भगाए,
शिव का नाम सदा सुखदाई,
जपले हरी ॐ नमः शिवाय…..

भोला भाला,
भोला भाला डमरू वाला,
कैलाशी अविनाशी है,
चप्पे चप्पे में रहता है,
ये घट घट का वासी है,
दुखियों के,
दुखियों के संताप ये हरता,
शिव शंकर सुखराशि है,
शिव का नाम सदा सुखदायी,
जपले हरी ॐ नमः शिवाय…..

जपते जपते,
जपते जपते महामंत्र को,
तू पवित्र हो जाएगा,
धीरज रखना अपने दिल में,
एक दिन ऐसा आएगा,
औघड़दानी,
औघड़दानी सामने होंगे,
और तू दर्शन पाएगा,
शिव का नाम सदा सुखदायी,
जपले हरी ॐ नमः शिवाय…..

प्रेम से मिलकर,
प्रेम से मिलकर बम बम बोले,
शिव भक्तो की अर्जी है,
‘बिन्नू’ कहता बात मान ले,
आगे तेरी मर्जी है,
जग वाले,
जग वाले गुमराह न कर दे,
दुनिया तो खुदगर्जी है,
शिव का नाम सदा सुखदायी,
जपले हरी ॐ नमः शिवाय……

शिव का नाम सदा सुखदाई,
जपले हरी ॐ नमः शिवाय,
जपले इसमें नफा है तेरा,
तेरे दुःख दारिद्र भगाए,
शिव का नाम सदा सुखदाई,
जपले हरी ॐ नमः शिवाय……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह