पर्वत पर झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने

पर्वत पर झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने,
चंदन की पत्नी रेशम की डोरी,
सखियां झूलन आई रे भोले बाबा तुमने,
गौरा झूलन आई रे भोले बाबा तुमने…….

ब्रह्मा संग ब्रह्माणी आई,
अमवा की डाली पर झूला डलाई,
झूले गौरा संग ब्रह्माणी रे भोले बाबा तुमने,
गौरा झूलन आई रे भोले बाबा तुमने…….

विष्णु संग लक्ष्मी जी आई,
अमवा की डाली पर झूला डलाई,
झूले लक्ष्मी संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने,
गौरा झूलन आई रे भोले बाबा तुमने…….

संग गोरा रानी आई,
अमवा की डाली पर झूला डलाई,
झूले सखियां सारी रे भोले बाबा तुमने,
गौरा झूलन आई रे भोले बाबा तुमने…….

रामा संग सीता जी आई,
अमवा की डाली पर झूला डलाई,
झूले सीता संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने,
गौरा झूलन आई रे भोले बाबा तुमने…….

कान्हा संग राधा रानी आई,
कदम पेड़ पर झूला डलाई,
झूले राधा संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने,
गौरा झूलन आई रे भोले बाबा तुमने…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह