शम्भू मेरा तू ही तू

शंभू की मस्ती में मन को डुबाया,
शंभू की माया में दिल को लगाया,
शंभू की छाया में खुद को बसाया,
शंभू को अपना हाथ थमाया,
शंभू रग रग में है तू ही तू,
हर कण में तू ही तू,
जहां भी देखूं हर दम,
हर पल दिखता बस तू ही तू,
शंभू मेरा तू ही तू,
रग रग में है तू ही तू,
शंभू बस तू ही तू,
मेरा शंभू शंकर तू ही तू……….

सबकी दुआ को सुनता शंभू,
हर दर्द का मरहम शंभू,
बिखरे को जोड़े शंभू,
सुख दुःख का साथी शंभू,
है सारे जहां में शंभू,
मेरे भीतर भी शंभू,
तेरे भीतर भी शंभू,
कहीं भी जाऊं,
कहीं भी देखूं,
मिलता बस तू ही तू,
शंभू शंभू,
शंभू मेरा तू ही तू,
रग रग में है तू ही तू,
शंभू बस तू ही तू,
मेरा शंभू शंकर तू ही तू……….

भोले भोला बोले ये दुनिया,
भोला बने ना कोई,
भोले सा भोला बन तो सही,
शायद भोला मिल जाए कहीं……….

हर हर महादेव,
मैंने जबसे होश संभाला,
मैं शंभू शंभू बोलूं,
मेरे हाथ में शिव की माला,
मेरे साथ है डमरू वाला,
क्यूं ना शिव शंभू बोलूं,
क्यूं ना शिव शंभू बोलूं,
हैं चांद सितारे शंभू,
हैं डमरू नगाड़े शंभू,
है हवा वहां रे शंभू,
नदियों किनारे शंभू,
कुदरत का नज़ारा शंभू,
है रूह का सहारा शंभू,
है प्यार हमारा शंभू,
शंभू शंभू……….

जिस पल कोई काम ना आया,
उस पल भी तू ही तू,
शंभू मेरा तू ही तू,
रग रग में है तू ही तू,
शंभू बस तू ही तू,
मेरा शंभू शंकर तू ही तू……….

शंभू मेरा तू ही तू,
रग रग में है तू ही तू,
शंभू बस तू ही तू,
मेरा शंभू शंकर तू ही तू……….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह